Ank Jyotish a hindi book by B. L. Vats - अंक ज्योतिष - बी. एल. वत्स
प्रस्तुत हैं पुस्तक के कुछ अंश
अंक ज्योतिष विश्व की प्राचीनतम ज्ञान-धारा है। हमारे धर्म ग्रन्थों में
अंक-मंत्र एवं देवाराधन के अंक-मंत्र मिलते हैं। इनकी निर्दिष्ट साधना से
ऋषि-मुनि विश्व-मानव के कल्याण के लिए अनवरत प्रयत्नशील रहे हैं।
विश्वामित्र ने तो नई सृष्टि ही रच डाली थी। ऐसी कल्याणकारी अंक ज्योतिष
विद्या को न केवल अपने देश में अपितु विदेशों में भी ललक कर अपनाया जा रहा
है। आप अपनी विविध समस्याओं के समाधान, सुख-सम्पन्नता एवं आरोग्य-लाभ से
लाभान्वित हो सकते हैं और अपना अभिलषित पूरा कर सकते हैं।